रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान गुलाब चक्कर अब एक नए और आकर्षक रूप में आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थल अब प्रकाश सज्जा और मधुर संगीत की जुगलबंदी के साथ जीवंत हो उठेगा।
08 जून 2025, शाम 7:30 बजे, गुलाब चक्कर का औपचारिक लोकार्पण होगा, जिसमें एस.ए.एफ इंदौर के सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी।

कलेक्टर सुशील बाथम ने जानकारी दी कि ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल को नई ऊर्जा और पहचान देने के उद्देश्य से यहां विशेष लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की जा रही है। इस अवसर पर नागरिकों को संगीत, रोशनी और विरासत के सुंदर संगम का अनुभव मिलेगा।
एक सप्ताह तक हर शाम संगीत से गुलजार रहेगा गुलाब चक्कर

लोकार्पण के बाद अगले 7 दिनों तक प्रतिदिन संध्या समय, रतलाम के विभिन्न सिंगिंग क्लबों, ऑर्केस्ट्रा और ग्रुप्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। गुलाब चक्कर अब केवल ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
इतिहास की गूंज, रोशनी की भाषा और संगीत की मिठास
गुलाब चक्कर वो स्थान है जहाँ कभी रतलाम के महाराजा हर्बर्ट पैलेस में टेनिस खेलते समय सरकारी बैंड की धुनें गूंजा करती थीं। उसी विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक प्रकाश तकनीक और साउंड सिस्टम का समावेश किया गया है।
कलेक्टर बाथम ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हों और रतलाम की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ाव का अनुभव करें।
स्थान: गुलाब चक्कर, रतलाम
समय: 8 जून से प्रतिदिन शाम 7:30 बजे
विशेष आकर्षण: पुलिस बैंड प्रस्तुति, संगीतमय प्रकाश शो, स्थानीय कलाकारों के लाइव परफॉर्मेंस
Latest News
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा