रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत और सौगात लेकर आ रहा है जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल। अब हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या एक्सीडेंट जैसी गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को इंदौर, उज्जैन जैसे बड़े शहरों की ओर भागने की आवश्यकता नहीं होगी। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह हॉस्पिटल अब 24×7 इमरजेंसी सेवाएं देगा।

इस सुपर स्पेशलिटी विभाग का शुभारंभ 8 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी होंगी, जबकि विधायक मथुरालाल डामर इसकी अध्यक्षता करेंगे। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व किसान आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और रेलवे हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. राजेश कुमार बेन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अब 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी ये सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

- हृदय रोग विभाग में कैथ-लैब, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाने जैसी उन्नत सेवाएं वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग जैन की निगरानी में मिलेंगी। उनकी टीम में डॉ. भरत कुमरावत और डॉ. विजय पाटीदार जैसे अनुभवी चिकित्सक शामिल हैं।
- न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी द्वारा हेड इंजरी और ब्रेन ट्यूमर जैसी जटिल सर्जरी माइक्रोस्कोपिक तकनीक से की जाएगी।
- महिलाओं के लिए डॉ. राधा वर्मा की अगुवाई में आईवीएफ सेंटर और लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
- अस्पताल में आईसीयू, जनरल सर्जरी, 24×7 इमरजेंसी, और ट्रॉमा केयर जैसी सेवाएं भी रहेंगी।
हॉस्पिटल में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
- ऑर्थोपेडिक सर्जन: डॉ. लेखराज पाटीदार
- यूरोलॉजिस्ट: डॉ. गौरव नाहर
- गाइनेकोलॉजिस्ट: डॉ. पी. विलियम
- कैंसर सर्जन: डॉ. शैलेश पाटीदार, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट: डॉ. राजेश पाटीदार
- एनेस्थीसिया: डॉ. देवेंद्र वैष्णव
- पैथोलॉजी: डॉ. सलोनी जैन
नई तकनीकों से सुसज्जित रतलाम का पहला हॉस्पिटल
- जल्द शुरू हो रही है रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) की सुविधा
- एमआरआई, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी जैसी जांचें अब एक ही स्थान पर
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत डायलिसिस, फ्रैक्चर, जोड़ प्रत्यारोपण, किडनी स्टोन, और जल्द ही एंजियोप्लास्टी व एंजियोग्राफीजैसी सेवाएं भी निशुल्क
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रतलामवासियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
80 फीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल परिसर में शुरू हो रहे इस सुपर स्पेशलिटी विभाग से रतलाम और आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे रतलाम में ही उपलब्ध इन उन्नत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं और समय रहते सही इलाज पाएं।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए