रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में 27 जून को राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाला यह कॉन्क्लेव रतलाम के औद्योगिक और रोजगार विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

काश्यप ने बताया कि राइज कॉन्क्लेव सिर्फ उद्योग आधारित नहीं, बल्कि कौशल विकास, रोजगार सृजन और औद्योगीकरण के त्रिस्तरीय मॉडल पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

कॉन्क्लेव की मुख्य विशेषताएं:
- 500 युवाओं को सीधे रोजगार के ऑफर लेटर वितरित होंगे।
- 1 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण।
- 400 से अधिक एमएसएमई प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।
- स्टार्टअप्स, GI टैग उत्पादों, और ODOP पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित होगी।
- मुख्यमंत्री निवेशकों से वन-टू-वन बैठक करेंगे।
इंडस्ट्री हब बनेगा रतलाम:

काश्यप ने बताया कि रतलाम के निवेश क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव होने के कारण यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। एक कंपनी को पहले ही 25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है, जहां सोलर प्लांट उपकरण निर्माण की योजना है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
कॉन्क्लेव में 3500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल:
एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉन्क्लेव में इंदौर-उज्जैन संभाग के 3500 से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए पंजीयन अनिवार्य है। अलग-अलग सत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
रोजगार और निवेश का नया अध्याय रतलाम से शुरू होगा:
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में रतलाम में यह पहला राज्य स्तरीय राइज कॉन्क्लेव होगा, जो ना केवल जिले की तस्वीर बदलेगा, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास होगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत