रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा बुधवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन गढ़कैलाश प्रखंड में किया गया। बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल से दौड़ का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी व दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। स्वास्थ के लिए आयोजित दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जैन स्कूल पर समाप्त हुई।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है कार्यक्रम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक का संदेश पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रखंड पालक जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला , जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सह संयोजक आशु टांक, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख व प्रखंड उपाध्यक्ष रिक्की सेन, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रखंड मंत्री शुभम शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष आयुष पांचाल, संयोजक नक्श परासिया, सह मंत्री हर्षित उपाध्याय, रवि प्रजापत, बलराम देशमुख, सुरेंद्र हाड़ा , करण ,राजेंद्र , मनीष, क्रिश, महेश आदि कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।
Ratlam News: गढ़कैलाश प्रखंड की “रन फॉर हेल्थ”; बजरंग दल जिलेभर में मना रहा संस्कार सप्ताह
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
यह भी पढ़ें
क्राइम
10/03/2026
No Comments
क्राइम
10/03/2026
No Comments