रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चोरी का सामान खरीदने और बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सीएसपी अभिलाष भलावी और थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र वी.डी. जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई है। जिसके द्वारा गुरुवार को कबाड़खानों और गोदामों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने वीरियाखेड़ी और मोहन नगर के विभिन्न कबाड़खानों जैसे मोहम्मद शकूर, छोटू शाह, मुबारिक खान, सलमान, निशार और अहमद के कबाड़खानों में तलाशी ली। इस दौरान, कबाड़ख़ाना मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी संदिग्ध या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त न करें। सामान बेचने वालों की जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज की जाए, जिसमें नाम, पता आदि का विवरण हो। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा सामान बेचने का प्रयास किया जाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा, कबाड़खानों पर काम करने वाले कर्मचारियों की पूरी जानकारी पुलिस थाने में जमा करने के लिए भी कहा गया। रतलाम पुलिस द्वारा हर सप्ताह कबाड़खानों की आकस्मिक चेकिंग की जाएगी। यदि किसी कबाड़ख़ाना पर चोरी का सामान खरीदते या बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी अमित कुमार के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य रतलाम पुलिस का उद्देश्य चोरी की घटनाओं को रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल