रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: शहर के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर में रखी भारत माता की मूर्ति को अज्ञात आरोपियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश ग्वालियरी को आज सुबह 9:25 बजे मिली, जब चाय विक्रेता अनिल माली ने उन्हें फोन पर बताया कि गुलाब चक्कर में स्थापित भारत माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई है। गौरतलब है की गुलाब चक्कर में पुरातात्विक महत्व की कई प्रतिमाएं भी रखी है, जिनमें से कई क्षतिग्रस्त अवस्था में है। जिनकी देखरेख में लापरवाही कई समय से देखी जा रही है। ऐसे में अब वहां भारत माता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होना एक गंभीर विषय है।
कमलेश ग्वालियरी ने बताया की जब में और साथी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मूर्ति जमीन पर गिरी हुई थी, उसका सिर पास में बनी बेंच पर पड़ा था, और दोनों हाथ टूटे हुए थे। साथ ही, भारत माता के हाथ में तिरंगा झंडा भी नीचे गिरा हुआ पाया गया, जिसकी लकड़ी भी टूटी हुई थी। यह मूर्ति करीब 4-5 साल पहले वर्ष 2018 में श्रीराम सेना के अध्यक्ष भूपेंद्र निनामा द्वारा जनसहयोग से राजस्थान के तलवाड़ा से 55,000 रुपये में खरीदी गई थी और गुलाब चक्कर पर स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हनुमान ताल बगीचे में स्थापित करने के लिए लाया गया था। लेकिन किसी कारण से इसकी स्थापना नहीं हो सकी थी।
घटना से कमलेश ग्वालियरी समेत अन्य देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं, और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा रहा है। कमलेश ग्वालियरी, भूपेंद्र निनामा और रवि तंवर ने घटना की रिपोर्ट स्टेशन रोड थाने पर दर्ज करवाई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 324 (4) और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन अधिनियम 2003 की धारा 2 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की तलाश में जुट गई है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल