रतलाम-पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के हित में आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा की गई।


समाज के प्रवक्ता जयदीप गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी बसंत पंचमी के अवसर पर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक-युवतियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मार्च 2024 तक तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे समाज के संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बैठक में समाज अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना गुर्जर, राहुल धभाई, दयाराम गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, अरविंद गुर्जर, दिग्विजय धभाई, राजवीर गुर्जर, निलेश गुर्जर, दशरथ गुर्जर, सुनील गुर्जर, पवन गुर्जर, गोपाल गुर्जर और विशाल गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह:
– तारीख: बसंत पंचमी (तारीख की घोषणा जल्द)
– स्थान: रतलाम
– उद्देश्य: समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान देना।
गुर्जर समाज की इस पहल से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और समाज के संगठन को मजबूती मिलेगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत