राजस्व कॉलोनी में समिति की बैठक सम्पन्न, हिंदुत्व और सामाजिक परिवर्तन पर होंगे व्याख्यान
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की बैठक राजस्व कॉलोनी में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 8 और 9 मार्च को अमृत गार्डन, सैलाना रोड पर व्याख्यानमाला के पंचम संस्करण के आयोजन का निर्णय लिया गया। नगर के युवा और प्रबुद्ध वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय इस व्याख्यानमाला में समाज के विभिन्न वर्गों को आमंत्रित करने की योजना भी बनाई गई।

बैठक में यह तय किया गया कि इस वर्ष समाज में आवश्यक पंच परिवर्तन और हिंदुत्व की प्रासंगिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन में विशिष्ट विद्वानों और समाज सुधारकों को आमंत्रित कर इन विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा ने की। इस दौरान डॉ. हितेश पाठक, सुनीता छाजेड़, विजय जोशी, विनीता ओझा, प्रवीण रामावत, अदिति दवेसर, शिल्पा जोशी, विनीता लोढ़ा, पुष्पराज छजलानी, विजया कुशवाह, प्रवीण ओझा, शगुन बड़जात्या, हेमंत मूणत, विकास शेवाल, गीतांजलि उपाध्याय, संध्या बत्रा, डॉ. खुशबु जांगलवा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद के विचारों को बढ़ावा देने की पहल
समिति के अनुसार, स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए यह व्याख्यानमाला आयोजित की जाती है। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए