रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर की स्टेशन रोड पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से आए दो युवकों को डोडाचूरा के साथ गिरफ्तारकिया है। आरोपियों के पास से 5 किलो डोडाचूरा, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जावरा रोड क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से जा चुके थे। इसके बाद टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए डीमार्ट रोड और मछली मार्केट की ओर गश्त तेज की।

इसी दौरान मछली मार्केट के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गुरुदेवसिंह उर्फ गेबी और काबलसिंह उर्फ बट्टी निवासी खेड़ी सरफली, असंद, जिला करनाल (हरियाणा) बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे नशे का सामान कहां से लाए और किन-किन को सप्लाई करने वाले थे। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे जाएंगे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत