रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना में गोमांस को करमुक्त घोषित किए जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप की ओर से गुरूवार दोपहर 01 बजे कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा गया।

इस दौरान प्रांत गोरक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, धर्माचार्य सत्संग प्रमुख दीपक व्यास, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टांक, जिसा कोषाध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, सह गोरक्षा प्रमुख लखन कछावा, दीपक प्रजापत, गोरक्षा सह प्रमुख गनी शक्तावत, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख नीरज सतवानी, जिला बल उपासना प्रमुख सोहम कटारिया, जिला सह सत्संग प्रमुख मुकेश पाटीदार, जिला सह सेवा प्रमुख हर्षित ठाकुर, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा सहित समस्त नगर व ग्रामीण प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
माँगें निम्नलिखित हैं :

1. हाल ही में राजपत्र में प्रकाशित गौमांस करमुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
2. मध्यप्रदेश गौ संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गौमांस एवं उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
3. छोटे जिलों एवं तहसीलों में चल रहे अवैध कसाइखाने, जो गौवध कर बड़े शहरों में मांस सप्लाई करते हैं, उन पर कठोर कार्यवाही की जाए।
4. राज्य एवं जिला स्तर पर कसाईखाना नियंत्रण समिति का गठन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
5. विभिन्न मांस बाजारों में उपलब्ध मांस का रैंडम सैंपल परीक्षण कर गौमांस की मिलावट/विक्रय पर रोकज़ लगाई जाए।
6.गोमांस को खाद्य सामग्री की श्रेणी से मुक्त रखा जाय यह हिंदू समाज की आस्था है
7. गौमूत्र एवं गोबर से बने उत्पाद (जैसे दीपक, अगरबत्ती, जैविक खाद आदि) कोd करमुक्त कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए