रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जावरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 60 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।

जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के मार्गदर्शन में सउनि सगीर खान व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को जावरा-उज्जैन बायपास स्थित मीणापुरा तिराहा से दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में उमर (36 वर्ष) पिता पुत्तन खां निवासी ऊंटखाना, जावरा एवं हफीज (22 वर्ष) पिता मेहमूद निवासी सागरपेशा, जावरा शामिल हैं। दोनों आरोपी रजनीगंधा के पाउच में भरकर एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे।
पुलिस ने तस्करों से 60 ग्राम एमडी ड्रग्स के अलावा 90 हजार रुपये कीमत की लाल-काली रंग की हीरो HF डीलक्स बाइक (बिना नंबर प्लेट) और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

इस मामले में थाना जावरा पर अपराध क्रमांक 218/2025 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एमडी ड्रग्स को रजनीगंधा के पाउच में भरकर बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और अब इस नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इस कार्रवाई में जावरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन, सउनि सगीर खान, जाकिर खान, अजय कुमार दुबे, मृदंग सातपुते, राधेश्याम चौहान, यशवंत जाट, राजेश पंवार, रामप्रसाद मीणा, सुरेन्द्रपाल सिंह सिसौदिया, राजेश परिहार, नारायण सिंह, सुगडसिंह, देवेन्द्र शर्मा, मोहित नोगिया, विष्णु सिंह ह. एवं साइबर सेल रतलाम की अहम भूमिका रही।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम कलेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी WhatsApp अकाउंट से अफसरों को मैसेज, ठगी की आशंका
- BREAKING Ratlam News: चद्दर पर लिटाकर जनसुनवाई में लाई गई 68 वर्षीय वृद्धा, SP कार्यालय में मचा हड़कंप
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में पति की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, 3 गिरफ्तार