Ratlam News: रतलाम पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, एक साथ 152 पुलिसकर्मियों का तबादला – देखें पूरी सूची

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की पुलिस व्यवस्था में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसपी अमित कुमार ने एक साथ 152 पुलिसकर्मियों के तबादले करते हुए नए थानों में पदस्थापना की सूची जारी की। खास बात यह रही कि यह लिस्ट आधी रात के बाद जारी की गई, जिसमें सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबल तक शामिल हैं।

इस फेरबदल में औद्योगिक थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम को साइबर सेल का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह गायत्री सोनी को औद्योगिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बदलाव की मुख्य बातें:

  • कई पुलिसकर्मी ऐसे थे जो वर्षों से एक ही थाने में कार्यरत थे, उन्हें अब अन्य स्थानों पर भेजा गया है।
  • कुछ पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग शहर से बाहर की गई है।
  • यह फेरबदल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किया गया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि –

“इस तबादले की प्रक्रिया पूरी तरह नीति अनुरूप और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर की गई है। जिन अधिकारियों व जवानों को नई जिम्मेदारी मिली है, उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा है।”

देखें पूरी तबादला सूची:

0%