रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को रतलाम कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए डोडियार ने खुले मंच से चेतावनी दी कि अगर एक माह में समाधान नहीं हुआ तो वे कलेक्टर के चैंबर में घुसेंगे और “पसीना ला देंगे”।

डोडियार ने प्रशासन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, “हमने निवेदन कर लिया, अब चेतावनी दे रहे हैं। अगली बार चैंबर में घुसेंगे। गोबर, कीचड़, जो भी लाना पड़े लाएंगे। शिकायतों की माला पहनाकर समाधान करवाएंगे।”
ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सैकड़ों ग्रामीणों के साथ विधायक डोडियार ने रतलाम कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन से पहले ग्रामीण कोर्ट चौराहा पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। “जय जोहार”, “जल-जमीन की रक्षा कौन करेगा – हम करेंगे” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों ने तख्तियां हाथों में लीं और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
डोडियार ने 29 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन रतलाम की डिप्टी कलेक्टर प्राची हरित को सौंपा, जो मुख्यमंत्री के नाम संबोधित था। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को पेयजल, सड़क, और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
कलेक्टर पर तीखा हमला, पुराना विवाद फिर चर्चा में
विधायक डोडियार का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है। दिसंबर 2024 में भी उन्होंने कलेक्टर राजेश बाथम पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस वक्त डोडियार ने कहा था – “तेरे बाप का राज है क्या? कोई भी जिला तेरे हिसाब से नहीं, कानून से चलेगा।” साथ ही उन्होंने कलेक्टर के जाति प्रमाण पत्र पर भी सवाल उठाए थे।
इस तरह के बयानों को लेकर डोडियार प्रशासनिक महकमे और राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने कलेक्टर के कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सीधा हमला बोला है और साफ कहा है कि अगर समाधान नहीं हुआ तो अगली बार आंदोलन और तीव्र होगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा