रतलाम – पब्लिक वार्ता
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पावर हाउस रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में वर्ष 2017 में हुई चौकीदार मोहनसिंह सक्तावत की संदेहास्पद मौत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मृतक की पत्नी देव कुवर ने पुलिस अधीक्षक रतलाम को आवेदन सौंपते हुए न केवल अपने पति की मृत्यु की दोबारा जांच की मांग की है, बल्कि खुद को निवास स्थान से जबरन बेदखल किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई की अपील की है।
देव कुवर ने आवेदन में बताया कि उनके पति व ससुर दोनों ही लायंस क्लब में चौकीदारी का काम करते थे। ससुर मदनसिंह की मौत के बाद मोहनसिंह ने सेवा जारी रखी, लेकिन वर्ष 2017 में उन्होंने संदिग्ध परिस्थिति में दम तोड़ दिया। देव कुवर का आरोप है कि उनके पति को लायंस क्लब पदाधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनसे जबरन शौचालय साफ करवाया जाता था और गाली-गलौज की जाती थी।

प्रार्थीया ने बताया कि पति की मौत के बाद लायंस क्लब ने उन्हें चौकीदार नियुक्त कर वहीं दो कमरे में रहने की अनुमति दी। वर्ष 2017 से 2019 तक उन्हें 7000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया गया, लेकिन इसके बाद से न तो वेतन मिला और न ही सम्मानजनक व्यवहार। उलटे अब उन्हें वहां से जबरन निकालने की कोशिश की जा रही है।
देव कुवर का यह भी कहना है कि उस समय उनके बेटे नवीन सिंह नाबालिग था और पुलिस ने उसी के माध्यम से धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर केवल औपचारिकता निभाई। खुद प्रार्थीया के बयान तक नहीं लिए गए। अब वर्ष 2024 में भी शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में उनके कमरे की मरम्मत के बहाने छत की खुदाई कर दी गई, जिससे अब बरसात में उनके कमरे में पानी टपक रहा है। साथ ही क्लब पदाधिकारियों द्वारा गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
देव कुवर ने मांग की है कि उन्हें उनके निवास स्थान से बेदखल न किया जाए और उनके पति की मृत्यु की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब