रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में जिला खेल अधिकारी के पद पर दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ठाकुर पूर्व में जिले के विभिन्न खेल संघों और एसोसिएशन में अध्यक्ष और सचिव जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके पास खेल प्रबंधन और नेतृत्व का लंबा अनुभव है।

उनके जिला खेल अधिकारी बनने से जिले के खिलाड़ियों और खेल संघों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल जगत को उम्मीद है कि ठाकुर की नियुक्ति से जिले की खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा और रतलाम को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

जिले के अनेक खेल संगठनों ने श्री ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। खिलाड़ी वर्ग और कोचों का मानना है कि उनके नेतृत्व में रतलाम का खेल क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूएगा।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल