रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: नगर पालिक निगम रतलाम ने सोमवार 15 सितंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में अवैध तबेलों को ढहा दिया। महापौर, आयुक्त एवं स्वास्थ्य समिति प्रभारी के आदेशानुसार तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम पशु टीम ने 7 पशु मालिकों पर कार्रवाई की।
नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान कुल 60 गायों को जप्त कर गौशाला भिजवाया और तबेलों को तोड़ने के लिए 1 जेसीबी मशीन व 2 पशु वाहन लगाए गए।

वीडियो देखे-
जिनके तबेले तोड़े गए –

- हिम्मत पिता उदय व्यास – त्रिलोक नगर
- कलीम खान पिता हसन खान – टेगोर कॉलोनी
- गुलजार पिता वसीम खान – टेगोर कॉलोनी
- राजेन्द्र पिता रामरतन यादव – रेल नगर
- किशन पिता भेरूलाल – उंकाला रोड
- सुरेश पिता बाबुलाल राठौर – बसंत कॉलोनी
- सुनील पिता रघुनाथ राठौर – डोंगरे धाम
कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्रसिंह पंवार, झोन प्रभारी पवर्त हाडें, किरण चौहान, विनयसिंह चौहान, तरुण राठौड़, आशीष चौहान, पशु वाहन प्रभारी रामचरण सिंह एवं वार्ड दरोगा मौजूद रहे।
नगर निगम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध तबेलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल