रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क | Ratlam News: रतलाम जिले के ग्राम धामनोद में आयोजित एक गोद भराई कार्यक्रम में भोजन और नाश्ता खाने के बाद कई मेहमानों को फूड पॉइजनिंग के लक्षण — उल्टी और दस्त — की शिकायत हुई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा और तहसीलदार संदीप इवने ने जांच के दौरान पाया कि पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी बिना खाद्य पंजीयन के संचालित की जा रही थी। निरीक्षण के समय भट्टी पर रखा खराब मावा नष्ट करवाया गया और आगामी आदेश तक मावा भट्टी को सील कर दिया गया।
कार्यक्रम में बने खाद्य पदार्थों के सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और मिलावट नियंत्रण को लेकर प्रशासन की सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।
Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा