Railway News: जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल में रुकेगी – जानें पूरी डिटेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Railway News: त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में मात्र एक-एक फेरा करेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नंबर 09729 – जयपुर से बांद्रा टर्मिनस

  • प्रस्थान: 04 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 08:10 बजे
  • पहुंच: 05 नवंबर 2025 सुबह 04:55 बजे
  • रतलाम मंडल में स्टॉपेज:
    • चित्तौड़गढ़ – 14:00 / 14:05
    • नीमच – 14:49 / 14:51
    • मंदसौर – 15:29 / 15:31
    • रतलाम – 17:30 / 17:40

ट्रेन नंबर 09730 – बांद्रा टर्मिनस से जयपुर

  • प्रस्थान: 05 नवंबर 2025 (बुधवार) सुबह 09:30 बजे
  • पहुंच: 06 नवंबर 2025 सुबह 06:45 बजे
  • रतलाम मंडल में स्टॉपेज:
    • रतलाम – 20:10 / 20:20
    • मंदसौर – 21:33 / 21:35
    • नीमच – 22:25 / 22:27
    • चित्तौड़गढ़ – 00:05 / 00:10 (गुरुवार)

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन?

यह स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।

कोच व्यवस्था

ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें निम्न श्रेणियां उपलब्ध होंगी:

  • सेकंड एसी
  • थर्ड एसी
  • थर्ड एसी इकोनॉमी
  • स्लीपर कोच
  • सामान्य श्रेणी

यात्रियों के लिए जानकारी

यात्री ट्रेन से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

  • भारतीय रेल की वेबसाइट: www.enquiry.indianrail.gov.in
  • रेल मदद ऐप
  • 139 रेल मदद हेल्पलाइन नंबर