रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर ऑफिस से महज कुछ ही दूरी पर रविवार देर रात दो बड़ी चोरी की वारदात ने रतलाम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के दो मंजिला परिसर में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाई। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित विधायक कार्यालय के ताले तोड़े गए, जबकि ऊपर रहने वाले टेंट व्यवसायी अनिल भटनागर के घर से करीब 11 तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए।


घटना के दौरान परिवार मकान के दूसरे कमरे में सो रहा था और इसी बीच चोर पिछली तरफ से मकान में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

कार्यालय में दस्तावेज खंगाले, कई फाइलें बिखरी मिलीं

सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारी ने टूटे ताले देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पाया गया कि चोरों ने कार्यालय में मौजूद कई दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला है। हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई कीमती सामान चोरी होना सामने नहीं आया, लेकिन दस्तावेजों में छेड़छाड़ से संदेह है कि बदमाश किसी खास जानकारी की तलाश में थे।

रतलाम SP अमित कुमार मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही रतलाम SP अमित कुमार, फिंगर प्रिंट टीम और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, चोरी की वारदात पेशेवर गैंग द्वारा की गई प्रतीत होती है और बदमाशों ने पहले से रेकी करने के बाद ही घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच—पेशेवर गैंग सक्रिय
जांच टीम का कहना है कि बदमाशों ने पीछे से एंट्री, अलमारी पर फोकस और परिवार को बिना सतर्क किए चोरी जैसी हरकतें की हैं, जो किसी प्रोफेशनल गैंग की गतिविधि बताती हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया है।
कलेक्टर ऑफिस के पास चोरी—सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
कलेक्टर ऑफिस जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर चोरी की घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त कागजों पर सक्रिय दिखती है, लेकिन जमीन पर इसका असर नहीं दिखता।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल