रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सोमवार सुबह हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां 70 वर्षीय सेवानिवृत महिला शिक्षिका सरला धनेतवाल की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका का रक्तरंजित शव घर के पीछे बने बाथरूम में कमोड पर बैठी अवस्था में मिलने से घटनास्थल पर मौजूद लोग भी सहम गए।

WATCH VIDEO
फोन बंद मिलने पर खुला हत्या का राज

सोमवार सुबह मृतका को अपने परिजनों के साथ उज्जैन में एक विवाह समारोह में शामिल होना था। जब एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शक होने पर वह उनके घर पहुंचे, जहां बाथरूम में उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस, एफएसएल टीम और एसपी मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एसपी अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया।
हत्या कैसे हुई? कई एंगल से जांच
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अज्ञात आरोपित पीछे के रास्ते से घर में घुसे और धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने की है, क्योंकि मृतका घर पर अकेली रहती थीं।
एसपी अमित कुमार के अनुसार,
“मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी बनाई गई है।”
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल