रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण धामनोद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। साई मंदिर के सामने स्थित चौपाटी के पास एक फोर व्हीलर कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

WATCH VIDEO
हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी कारण वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया और यह दुर्घटना हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और गति सीमित रखें।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल