रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के प्रीतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रत्तागिरी में खिलौनों से भरे एक लोडिंग वाहन में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोडिंग वाहन और उसमें रखा सारा खिलौना सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WATCH VIDEO
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रत्तागिरी में अमावस्या के अवसर पर हर माह मेला आयोजित होता है। इसी मेले के लिए खिलौनों का सामान लेकर एक लोडिंग वाहन करीब चार दिनों से गांव में खड़ा था। मेले की दुकानें अभी नहीं लगी थीं, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठी।

आग लगने की सूचना मिलते ही सातरुंडा चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। रतलाम से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोडिंग वाहन और उसमें रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन पेटलावद निवासी किसी व्यक्ति का है। वाहन में चार व्यापारियों के खिलौने रखे हुए थे। सालाखेड़ी निवासी अशोक देवड़ा पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने लगभग 40 हजार रुपये के नुकसान की जानकारी दी है। अन्य तीन व्यापारियों और वाहन मालिक ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल