Ratlam News: रतलाम में फोरलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर: लक्कड़पीठा रोड से बाजना बस स्टैंड तक 27 मकान-दुकानों का अतिक्रमण हटाया

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। लक्कड़पीठा रोड से पुराने बाजना बस स्टैंड तक बनने वाले फोरलेन के बीच आ रहे 27 मकान और दुकानों के हिस्सों को बुलडोजर और जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे मास्टर प्लान के तहत की गई नियमानुसार कार्रवाई बताया।

वीडियो देखे

जानकारी के अनुसार चांदनी चौक से लगे लक्कड़पीठा रोड को 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाया जा रहा है, जो पुराने बाजना बस स्टैंड तक जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 6.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण इस परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

नगर निगम द्वारा पहले ही क्षेत्र के मकान और दुकान मालिकों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अक्टूबर-नवंबर में हुई नपती में 192 मकानों में 2 से 4 मीटर तक अतिक्रमण पाया गया था। इसके बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा लिए थे, जबकि कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।

हाल ही में महापौर प्रहलाद पटेल ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसी के तहत सोमवार को नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना ने बताया कि सभी संबंधित लोगों को दो महीने पहले नोटिस जारी किए गए थे और 9 मार्च तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम के अनुसार फोरलेन बनने से इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram