रतलाम में सर्व ब्राह्मण महासभा का भव्य गणगौर महोत्सव सम्पन्न

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। सर्व ब्राह्मण महासभा, रतलाम की महिला मंडल द्वारा आयोजित गणगौर उद्यापन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, जवाहर नगर रतलाम में किया गया, जिसमें करीब 600 मातृ शक्तियों ने गणगौर माता का व्रत रखकर विधिवत उद्यापन किया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव-पार्वती की भव्य महाआरती मुख्य अतिथि प्रमोद व्यास द्वारा की गई। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, राजेश दवे, अनिता दवे, प्रेमलता दवे, संदीप व्यास, नीतू व्यास, हीरामणि पुरोहित एवं डॉ. सुलोचना शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने चल समारोह का शुभारंभ किया।

आयोजन में पधारे अतिथियों का स्वागत महासभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय, संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, चैतन्य शर्मा एवं महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस भव्य आयोजन में समाज के लगभग 1500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने भाग लिया।

गणगौर महोत्सव के इस आयोजन ने सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram