Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन पर तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3-4 यात्री घायल, जाम की स्थिति बनी।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रतलाम से करीब 10 किलोमीटर दूर धराड़ इलाके में तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूटकर बिखर गए।
घटना का वीडियो देखे

3 से 4 यात्री घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे में बस में सवार 3 से 4 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बस में कुल 30 से 35 यात्री सवार थे।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण
घटना की सूचना मिलते ही धराड़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक डामोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थानीय सरपंच विक्रमसिंह राठौर और ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद चालक फरार
टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
कुछ देर तक लगा जाम, क्रेन से हटाई गई बस
हादसे के बाद रतलाम से इंदौर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
ओवरटेक और तेज रफ्तार बनी वजह
बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान के अनुसार, ट्रक की गति धीमी थी, जबकि बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बस ट्रक में पीछे से जा टकराई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा