Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बड़ा हादसा: ओवरटेक में बस ट्रक से टकराई, 4 घायल

Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन पर तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3-4 यात्री घायल, जाम की स्थिति बनी। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रतलाम से करीब 10 किलोमीटर दूर धराड़ इलाके में तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूटकर बिखर गए। घटना का वीडियो देखे 3 से 4 यात्री घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे में बस में सवार 3 से 4 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बस में कुल 30 से 35 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण घटना की सूचना मिलते ही धराड़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक डामोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थानीय सरपंच विक्रमसिंह राठौर और ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक फरार टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। कुछ देर तक लगा जाम, क्रेन से हटाई गई बस हादसे के बाद रतलाम से इंदौर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ओवरटेक और तेज रफ्तार बनी वजह बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान के अनुसार, ट्रक की गति धीमी थी, जबकि बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बस ट्रक में पीछे से जा टकराई।

Ratlam News: रतलाम फोरलेन हादसा: ट्रक से टकराई स्कूटी, युवक की मौके पर मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: इंदौर-रतलाम फोरलेन पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय ई-स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे लापरवाहीपूर्वक खड़े ट्रक से पीछे से टकराने के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। WATCH VIDEO हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:40 बजे धराड़ पुल के आगे, पुलिस चौकी से पहले हुआ। मृतक की पहचान हर्ष उर्फ बब्बू (20) पुत्र चैनसिंह गुर्जर, निवासी डोंगरेधाम कॉलोनी, रतलाम के रूप में हुई है। हर्ष रोजाना की तरह अपनी ई-बाइक स्कूटी (MP 43 ZL 0536) से बिलपांक स्थित दूध की दुकान जा रहा था। धराड़ के आगे फोरलेन की ले-बाय लाइन से सटकर ट्रक (MP 04 GA 6587) खड़ा था। कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम थी। इसी दौरान हर्ष की स्कूटी ट्रक के पिछले हिस्से के कोने से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, बावजूद इसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंट का सामान लदा था ट्रक, नहीं लगे थे चेतावनी संकेत जानकारी के अनुसार ट्रक में टेंट का सामान भरा हुआ था, जिसमें बड़े डोम के एंगल बाहर की ओर निकले हुए थे। सुरक्षा मानकों के अनुसार ट्रक पर रेडियम रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगे थे, जिससे दूर से खड़े वाहन की पहचान हो सके। चालू फोरलेन के किनारे इस तरह भारी वाहन खड़ा करना भी नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने बड़े भाई राहुल के साथ दूध व्यवसाय करता था। थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है और मामले में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन हादसा: स्पीड ब्रेकर पर स्लो ट्रक में घुसी वैन, एक की मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के सनावदा फंटे के पास मारुति वैन एक तमिलनाडु पासिंग ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। WATCH VIDEO हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ जब एमपी 04 सीएफ 7303 नंबर की मारुति वैन, अपने आगे चल रहे टीएन 68 जे 3796 नंबर के ट्रक में अचानक जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण ट्रक की रफ्तार धीमी हुई, उसी दौरान तेज गति में पीछे आ रही वैन सीधे ट्रक में घुस गई। सूचना मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक रतलाम में मुर्गा-मुर्गी व्यापार के सिलसिले में ताल से आ रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। चौकी प्रभारी एएसआई बबलू डागा के अनुसार, “हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों के आने के बाद पहचान की पुष्टि की जाएगी।”

0%