Ratlam News: रतलाम के पिपलिया जोधा गांव में ग्रामीणों ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR को झूठा बताते हुए जावरा SDOP को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम पिपलिया जोधा में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में ग्रामीणों ने एकजुट होकर FIR को झूठा और निराधार बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है।
वीडियो देखे
शनिवार को ग्रामीणों ने जावरा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराई गई FIR पूरी तरह तथ्यहीन है और दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह के आरोपों के जरिए जीवन सिंह शेरपुर की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सच्चाई सामने लाकर झूठी FIR को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, ताकि एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके।
आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्राम पिपलिया जोधा के लोग शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।