रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे आयोजनों के तहत शनिवार को रतलाम के गायत्री शक्तिपीठ डोंगरेधाम में शताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यशाला के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से सक्रिय गायत्री परिजन शामिल हुए, जिन्हें जिला एवं तहसील समन्वय समितियों में विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। प्रशिक्षण उज्जैन उपजोन की टीम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देवपूजन से हुई। मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा और मंजुला पालीवाल ने अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का मंगल तिलक व मंत्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
प्रशिक्षण सत्र में उज्जैन से आए डॉ. शशिकांत शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण का उद्देश्य, आदर्श कार्यकर्ता के गुण, प्रज्ञा संस्थान तथा बाल संस्कारशाला की उपयोगिता पर डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। उपजोन समन्वयक प्रभाकर सोनोने ने ट्रस्टों की कानूनी जानकारी, अर्थानुशासन, साधना, स्वाध्याय एवं मंडल निर्माण पर मार्गदर्शन दिया।

प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक विवेक चौधरी ने युवा जागरण, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति और कुरीति उन्मूलन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं उज्जैन उपजोन प्रभारी उर्मिला तोमर ने आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन की वर्तमान समय में आवश्यकता बताई।
जिला समन्वयक दामोदर शर्मा धराड़ ने स्वास्थ्य, स्वावलंबन, साहित्य विस्तार और शिक्षण-प्रशिक्षण विषय पर विचार रखे। महिला जागरण अभियान के तहत युवा कार्यकर्ता निशा धनोतिया ने महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आई.पी. त्रिवेदी ने किया, जबकि अर्जुनसिंह चौहान ने सत्संकल्प पाठ करवाकर आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार मध्यप्रदेश संगठन ने इस वर्ष अपनी सभी तहसील और जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया है। जन्मशताब्दी वर्ष में नए लक्ष्यों को लेकर कार्य विस्तार का संकल्प लिया गया है। भीषण गर्मी के बावजूद जिलेभर से बड़ी संख्या में परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जावरा, आलोट, रावटी, सैलाना, बाजना सहित रतलाम शहर के सदस्य उपस्थित रहे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा