रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। शहर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी रतलाम एसोसिएशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबले में हॉकी रतलाम एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी रतलाम फीडर सेंटर को 2-0 से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी अजय प्रकाश सारवान, खेल अधिकारी रुचि शर्मा, समाजसेवी विजय सिंह चौहान एवं रूपेंद्र पासवान मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला।
फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। जीत के बाद हॉकी रतलाम एसोसिएशन के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में हॉकी रतलाम एसोसिएशन के सचिव अभिषेक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल छपरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सीनियर खिलाड़ी यश, जयकिशन, शिवम, मयूर और परवेश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोच बबलू तिवारी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।