रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, BBA-BCA परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के विद्यार्थियों ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित BBA एवं BCA तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

संस्थान के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और प्राध्यापकों के मार्गदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

BBA तृतीय वर्ष मेरिट सूची

बीबीए तृतीय वर्ष में कु. उम्मेहानी खामोशी ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कु. अल्जीना खान ने 86.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा कु. निशिता पाटीदार ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

BCA तृतीय वर्ष में भी शानदार सफलता

बीसीए तृतीय वर्ष में कु. अशिका पांचाल ने 86.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. दीप्ति कुशवाह ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा कु. प्रांजल शर्मा ने 82.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, एचओडी दीपिका कुमावत सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।