BREAKING रतलाम चाकूबाजी केस: इंदौर से दबोचा गया मुख्य आरोपी बाबर पठान, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

📖 1 min read

रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की शनि गली में युवक पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबर पठान को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर युवक पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रतलाम चाकूबाजी केस में मुख्य आरोपी बाबर पिता फिरदोस खान पठान (35) निवासी हाथाखानी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

वीडियो देखे

घटनास्थल पर ले जाकर करवाई तस्दीक

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी बाबर पठान को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उससे पूरी वारदात की तस्दीक करवाई गई। पुलिस ने आरोपी से घटनाक्रम की जानकारी ली और उसी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया।

इस दौरान आरोपी पुलिस हिरासत में लंगड़ाते हुए एक पुलिसकर्मी के सहारे चलता दिखाई दिया। घटनास्थल पर पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच कर साक्ष्य भी जुटाए।

10 जुलाई की रात शराब दुकान के बाहर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई की रात स्टेशन Road थाना क्षेत्र की शनि गली (हरमाला रोड) स्थित शराब दुकान के बाहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अंकित नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

रहवासियों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

चाकूबाजी की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। स्थानीय रहवासियों और घायल युवक के परिजनों ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, संबंधित शराब दुकान को बंद कराने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था।

बढ़ते जनदबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने इंदौर से मुख्य आरोपी बाबर पठान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने बरामद किया वारदात का हथियार

पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।

0%