Ratlam News: रतलाम में 21 वर्षीय मॉडल को AI से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 लाख रुपए की मांग की और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को वीडियो भेजने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। 21 वर्षीय एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले AI तकनीक से उसका अश्लील वीडियो तैयार किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग की। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने युवती के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेज दिए। मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम से मिला नंबर, काम दिलाने का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार पीड़िता कॉलेज की छात्रा है और पिछले दो वर्षों से मॉडलिंग कर रही है। उसकी प्रोफाइल इंस्टाग्राम पर मौजूद है तथा काम के सिलसिले में उसका मोबाइल नंबर कई व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया गया था।
युवती ने शिकायत में बताया कि 23 जून की रात एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर “हाय” लिखकर संदेश आया। इसके बाद फोन कर आरोपी ने विज्ञापनों में काम दिलाने की बात कही और उसकी प्रोफाइल मांगी। शुरुआती बातचीत के बाद आरोपी लगातार संपर्क में बना रहा।
AI से अश्लील वीडियो बनाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग
पीड़िता के अनुसार 3 जुलाई को आरोपी ने AI तकनीक से तैयार किया गया कथित अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपए की मांग की।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने युवती पर उसकी बहन या किसी दोस्त से मिलवाने का दबाव बनाया। साथ ही हर महीने एक लड़की चंडीगढ़ भेजने की बात कही और इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग करने का आरोप
युवती का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक दबाव में आ गई थी। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल किया। आरोप है कि कॉल के समय उसने अपना कैमरा बंद रखा और युवती पर कपड़े उतारने का दबाव बनाया। डर के कारण युवती ने उसकी बात मान ली, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजे वीडियो
पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसने बदले की नीयत से उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेजना शुरू कर दिया। साथ ही एक संदेश भी भेजा, जिसमें वीडियो प्राप्त करने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी गई थी।
लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल आने और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने अपना मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपी अन्य नंबरों से संपर्क करता रहा।
पुलिस का क्या कहना है?
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, उसके आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की साइबर एंगल से जांच कर रही है।
बढ़ रहे हैं AI ब्लैकमेल के मामले
विशेषज्ञों का कहना है कि AI तकनीक के दुरुपयोग से फर्जी फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी या वीडियो साझा करने से बचना चाहिए।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम स्टेशन रोड थाने में देर रात हंगामा: रात्रि गश्त की मांग पर भाजपा पार्षद ने TI पर लगाए अभद्रता के आरोप
- BREAKING रतलाम चाकूबाजी केस: इंदौर से दबोचा गया मुख्य आरोपी बाबर पठान, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा