पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। जिले के ढोलावाड़ – बासिन्द्रा मार्ग पर गुरुवार सुबह 2 इको वेन से करीब 10 क्विंटल अवैध मांस परिवहन करते पकड़ा गया। इको वेन क्रमांक MP43CB7867 व MP43CB3722 में लगभग 15 से 17 मांस भरे कट्टे मिले।
वहीं मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शंका जाहिर की है कि उक्त मांस गौवंश का हो सकता है। मौके से आरोपियों के पास परिवहन से संबंधित कोई अनुमति या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले। मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक कमलेश ग्वालियरी ने बताया की लगातार अवैध मांस परिवहन की सूचनाएं मिल रही थी। सुबह करीब 10 बजे ढोलावाड़ – बासिन्द्रा मार्ग पर दो वेन गुजर रही थी, जिसमें से खून टपक रहा था। कार्यकर्ताओं ने जब वेन को रोका तो उसमें से बड़ी मात्रा में लगभग 10 क्विंटल मांस निकला। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर दोनों वेन में सवार चारो आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रावटी व बाजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मांस का परिवहन हो रहा है। मगर जिम्मेदार इस और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे।


थाना रावटी के सब इंस्पेक्टर रामसिंह खपेड़ ने बताया की अवैध मांस परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने दो इको वेन को जप्त किया है। मौके से चार आरोपी मुनीर पिता हसन अली निवासी मिल्लत नगर, माजिद पिता जहागीर कुरैशी निवासी न्यू काजीपुरा, इमरान पिता नसरू कुरैशी व आबिद पिता यूनुस कुरैशी निवासी कसाई मंडी हरिजन बस्ती को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर म. प्र. कृषिक पशु अधिनियम की धारा 8 व 11 में मामला दर्ज किया है। आरोपी शुरुआती पूछताछ में मांस बकरे और पाड़े का होना बता रहे है। यह लोग मांस को बामनिया क्षेत्र में विक्रय के लिए ले जाना बता रहे है। फिलहाल मामले की विधिवत जांच की जाएगी। मांस का नमूना जांच के लिए फोरेंसिक विभाग भेजा गया है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि अवैध परिवहन हो रहा मांस किस पशु का है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए