पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थानीय स्टेडियम पोलोग्राउंड पर आयोजित हुआ। जिसमें शासकीय सेवा कार्यों में उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज (लीड कॉलेज) के लेखापाल राजेंद्र रावल का सम्मान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप थे। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार व एसपी राहुल कुमार लोढा की मौजूदगी में मंत्री काश्यप ने लेखापाल राजेंद्र रावल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आपको बता दे वर्तमान में लेखापाल (एकाउंटेंट) राजेंद्र रावल मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव भी है। रावल पिछले 35 सालों से शासकीय सेवा में है। राजेंद्र रावल को शासकीय दायित्वो का श्रेष्ठ निर्वहन करने व उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ. शिरीष मेहरा, नितेश शुक्ला, जाहिद अहमद, आदर्श शर्मा, हेमंत शांडिल्य आदि ने शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।

Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब