मुंबई – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Pushpa Part 2 : भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, “पुष्पा 2: द रूल” (Pushpa 2 : The Rule) 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। टॉलीवुड के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है, और देशभर में इसे रिकॉर्ड संख्या में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना बनाई जा रही है।
पुष्पा 2: द रूल से उम्मीदें काफी ऊंची हैं, क्योंकि फिल्म का पहला भाग, पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa : The Rise), जबरदस्त हिट साबित हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। अल्लू अर्जुन की पावर-पैक परफॉर्मेंस और फिल्म के डायलॉग्स ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

फिल्म को लेकर जबरदस्त बज
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की स्टारडम और फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति उत्सुकता और ‘पुष्पा 2’ के गानों ने ट्रेंड सेट कर दिया है। फ़िल्म निर्माता इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज़ बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
अल्लू अर्जुन का दमदार अवतार
इस बार अल्लू अर्जुन पहले से भी ज्यादा पावरफुल अंदाज़ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके एक्शन सीक्वेंस, स्टाइल और दमदार डायलॉग्स पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं। अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से उनके इस नए अवतार को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल’ का धमाका 5 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर होगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने रिकॉर्ड्स तोड़ने में सफल होती है।

बॉक्स ऑफिस पर टूट सकते हैं रिकॉर्ड
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड स्थापित हो सकते हैं। ट्रेंड्स के अनुसार, यह फिल्म देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल