रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: में बढ़ते सायबर अपराधों और सायबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और जिला सायबर सेल को संयुक्त रूप से सायबर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम ने शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आनंद कॉलोनी रतलाम में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया।
सेमिनार की शुरुआत पुलिस अधीक्षक के संदेश के साथ की गई, जिसे सायबर सेल प्रभारी मनमोहन शर्मा ने वाचन किया। प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा ने छात्राओं को बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न सायबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि फोन कॉल्स, व्हाट्सएप, या सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में बिना डरे परिजन, शिक्षक और पुलिस से संपर्क करें।
सायबर सेल के आरक्षक विपुल भावसार ने छात्राओं को सायबर फ्रॉड के प्रकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सायबर अपराधी किस प्रकार रिश्तेदार, आर्मी/पुलिस अधिकारी, यू-ट्यूब चैनल या बैंक अधिकारी बनकर फ्रॉड करते हैं। इसके अलावा, यूपीआई और नेट बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया गया।
आरक्षक मयंक व्यास ने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने अनजान लिंक, apk फाइल, रिमोट ऐप्स से होने वाले फ्रॉड और व्हाट्सएप हैक के खतरों के बारे में समझाया। छात्राओं को यह भी बताया कि सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग और टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग ऑन रखें। किसी अनजान व्यक्ति को फ्रेंडलिस्ट में एड करने से व्यक्तिगत जानकारी सायबर अपराधियों तक पहुंच सकती है, जिससे क्लोन प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी हो सकती है।
सेमिनार में बताया गया कि सायबर धोखाधड़ी होने पर सायबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या ममता अग्रवाल, शिक्षिकाएं असर सिद्दीकी, सुनीता अंब, ममता शर्मा, मनीषा राठौर, दीपिका जैन, चहेती, शिखा गुप्ता, सोनाक्षी और शिक्षक शक्ति सिंह सोलंकी, संजय गोयल, नरेंद्र चौहान, मयंक जादव, श्रीकांत देवल समेत विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?