रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के कैम्पस में आयोजित “राॅयल खेल महोत्सव” के दूसरे दिन छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों की छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दिन हुई प्रतियोगिताओं में लेमन स्पून रेस, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, सेक रेस, योगा, खो-खो और रिले रेस जैसी रोचक गतिविधियां शामिल थीं।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम:
– लेमन स्पून रेस: बी.एससी. की सुमन सोमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– 100 मीटर दौड़: बी.फार्मा की टीना पाटीदार ने जीत दर्ज की।
– कुर्सी दौड़: बीबीए की काजल कुशवाह विजेता रहीं।
– रस्सी कूद: बी.एससी. की शिवानी चौहान प्रथम स्थान पर रहीं।
– योगा प्रतियोगिता: बीबीए की योगिता डोडिया ने बाजी मारी।
– सेक रेस: बी.एससी. की शिवानी चौहान ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रुप स्पर्धाओं के परिणाम:
– रस्साकशी: बी.एससी. की टीम ने जीत दर्ज की।
– खो-खो: फार्मेसी की टीम विजेता रही।
– रिले रेस: बी.फार्मेसी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर खेल समन्वयक प्राध्यापक दीपिका कुमावत और उनकी टीम ने प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर.के. अरोरा, डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य शिक्षकों और प्राध्यापकों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। खेल महोत्सव के दौरान छात्राओं का जोश और प्रतिस्पर्धा देखने लायक थी। राॅयल खेल महोत्सव में अगले दिन और भी अधिक रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
Ratlam News: राॅयल कॉलेज खेल महोत्सव; छात्राओं ने किया अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
यह भी पढ़ें
क्राइम
05/03/2026
No Comments
क्राइम
05/03/2026
No Comments
क्राइम
03/03/2026
No Comments