रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रतलाम पुलिस ने बीती रात जिलेभर में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में सभी अनुभागों में पुलिस टीमों ने गुंडे-बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी और प्रभावी कार्रवाई की।

134 वारंटियों की गिरफ्तारी, ढाबों और होटलों की सघन जांच
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 32 स्थायी वारंटी और 102 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों और जिलाबदर अपराधियों की भी जांच की गई। पुलिस ने शहर के प्रमुख ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की।

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में इस अभियान को अंजाम दिया गया। इसमें प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार, एसडीओपी किशोर पाटनवाला (रतलाम), संदीप मालवीय (जावरा), शाबेरा अंसारी (आलोट), नीलम बघेल (सैलाना), अजय सारवान, शेर सिंह भूरिया सहित थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने अहम भूमिका निभाई।
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल