रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में आगामी 9 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सेठ जी का बाजार स्थित तेरापंथ सभा भवन में जीतो लेडीज विंग के तत्वावधान में रतलाम नगर की विभिन्न जैन महिला मंडलों के पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई।

जीतो अध्यक्ष संध्या गांधी और सचिव ऊषा भंडारी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे सुनीता मूणत ने प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित महिला मंडलों की पदाधिकारियों को सीमा बोथरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ दिलाई और नवकार मंत्र का जाप करवाया।
इस अवसर पर जिज्ञासा व समाधान का संचालन योगीषा बरमेचा, आस्था बोथरा और रीतिका संघवी ने किया।

कार्यक्रम का शेड्यूल
8 अप्रैल मंगलवार
स्थान: लक्कड़ पिठा स्थित छोटू भाई की बगीची डीपी परिसर
समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे
कार्यक्रम: नवकार मंत्र पर लघु नाटिका और स्तवन
9 अप्रैल बुधवार
स्थान: डीपी परिसर
समय: सुबह 8 बजे से 9:36 बजे
कार्यक्रम: सामूहिक नवकार मंत्र जाप
संभागिता: 5 हजार से अधिक जैन महिलाएं
बैठक के अंत में रूचि मांडोत और राखी मेहता सहित सभी महिलाओं ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा बोथरा ने किया और आभार ऊषा भंडारी ने व्यक्त किया।
रतलाम में होने वाले इस विशाल आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी महिला मंडल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल