भोपाल- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा में बुधवार को पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि योजना के तहत न तो महिलाओं को दी जाने वाली राशि बढ़ेगी और न ही नए पंजीयन शुरू किए जाएंगे। हालांकि, सरकार को नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

नहीं बढ़ेगी लाड़ली बहनों की राशि
योजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 1250 रुपये की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जा सकती है, लेकिन विधानसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, फिलहाल सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। 2025-26 के बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नए पंजीयन फिलहाल नहीं होंगे शुरू
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि फिलहाल लाड़ली बहना योजना में नए पंजीयन शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वर्तमान में 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन नए लाभार्थियों को जोड़ने की कोई योजना नहीं है।
तीन लाख महिलाओं के नाम हटे
विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद योजना से हटाए गए हैं। इसके अलावा, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3,19,991 महिलाओं के नाम स्वत: पोर्टल से हटा दिए गए हैं।
सरकार ने क्या कहा
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना के तहत न तो लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा और न ही दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी। हालांकि, सरकार लगातार आ रहे नए पंजीयन के प्रस्तावों पर विचार कर रही है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल