Ladli Behna Yojana : नहीं बढ़ेगी राशि, नए पंजीयन पर भी रोक! जानें पूरी डिटेल  

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा में बुधवार को पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि योजना के तहत न तो महिलाओं को दी जाने वाली राशि बढ़ेगी और न ही नए पंजीयन शुरू किए जाएंगे। हालांकि, सरकार को नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।    नहीं बढ़ेगी लाड़ली बहनों की राशि   योजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 1250 रुपये की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जा सकती है, लेकिन विधानसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, फिलहाल सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। 2025-26 के बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।   नए पंजीयन फिलहाल नहीं होंगे शुरू   सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि फिलहाल लाड़ली बहना योजना में नए पंजीयन शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वर्तमान में 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन नए लाभार्थियों को जोड़ने की कोई योजना नहीं है।   तीन लाख महिलाओं के नाम हटे   विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद योजना से हटाए गए हैं। इसके अलावा, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3,19,991 महिलाओं के नाम स्वत: पोर्टल से हटा दिए गए हैं।  सरकार ने क्या कहा   सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना के तहत न तो लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा और न ही दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी। हालांकि, सरकार लगातार आ रहे नए पंजीयन के प्रस्तावों पर विचार कर रही है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।  

MP News: लाड़ली बहना योजना पर खतरा? कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, बीजेपी सुप्रीम कोर्ट में करेगी बंद  

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा सियासी बयान सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि बीजेपी खुद सुप्रीम कोर्ट जाकर इस योजना को बंद करवाएगी। उनका कहना है कि बिहार चुनाव के बाद बीजेपी फ्रीबीज योजनाओं पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है।    सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा आरोप   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी फ्रीबीज की नई पॉलिसी लेकर आई है, जिसका असली मकसद बिहार चुनाव जीतना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही बिहार चुनाव खत्म होंगे, बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के जरिए लाड़ली बहना योजना और किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि जैसी योजनाओं को बंद करा देगी।    लाड़ली बहना योजना पर विवाद क्यों   मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि यह सिर्फ चुनावी रणनीति है। सज्जन सिंह वर्मा के बयान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है।   10 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस   विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस किसानों के समर्थन में 10 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस की मांग है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 3,000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, जबकि बीजेपी सरकार 2,600 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदने की योजना बना रही है।   क्या सच में बंद होगी लाड़ली बहना योजना   बीजेपी ने अब तक इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट में मामला जाता है तो इस योजना के भविष्य पर असर पड़ सकता है। क्या सच में लाड़ली बहना योजना बंद होने जा रही है या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है? इसका जवाब आने वाले दिनों में मिल सकता है।   लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।