MP News: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त कब आएगी? 1500 या 3000 रुपये, जानें ताजा अपडेट

MP News: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त को लेकर महिलाओं को इंतजार है। जानिए मार्च में कब आ सकती है अगली किस्त, 1500 या 3000 रुपये मिलेंगे और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। फिलहाल महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जा रही है। अब प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह किस्त कब आएगी और इसमें 1500 रुपये मिलेंगे या 3000 रुपये। मार्च के दूसरे सप्ताह में आ सकती है 34वीं किस्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछली किस्तों की तरह ही सरकार सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि ट्रांसफर करेगी। 1500 या 3000 रुपये आएंगे खाते में? लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है।मुख्यमंत्री मोहन यादव कई मंचों पर यह कह चुके हैं कि भविष्य में योजना की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से किस्त बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना है कि अभी महिलाओं को 1500 रुपये की ही किस्त मिले। योजना का उद्देश्य क्या है? लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही योजना के जरिए महिलाओं को— जैसे लक्ष्यों को मजबूत करना है। लाडली बहना योजना का फॉर्म कैसे भरें? अगर कोई महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो वह इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती है— इसी एप्लीकेशन नंबर के जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें— इसके बाद आप अपने खाते में आई किस्त और आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। अगर चाहें तो अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर भी स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं।

 ladli behna yojana: मध्य प्रदेश में बढ़ी लाडली बहना योजना की राशि: अब हर महिला को मिलेंगे 1500 रुपये, जानें पूरी जानकारी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। ladli behna yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने ‘लाडली बहना योजना’ के तहत मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का फैसला किया है।अब राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इस महीने से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस वृद्धि से सरकार पर 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना का कुल अनुमानित खर्च बढ़कर 20,450.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 12 नवंबर से शुरू होगा बढ़ी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी जिले में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि का भुगतान शुभारंभ करेंगे।सरकारी बयान के मुताबिक, सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सीएम यादव ने पहले ही 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में संकेत दिया था कि भाईदूज और दिवाली के अवसर पर महिलाएं खुशखबरी सुनेंगी, क्योंकि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई थी योजना की शुरुआत लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। बाद में सितंबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था। इस योजना को महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है और 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत में इसकी अहम भूमिका बताई जाती है। क्या है लाडली बहना योजना का उद्देश्य ‘लाडली बहना योजना’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है।इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की योग्य महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।

Ladli Behna Yojana: इस बार 1250 या 1500 रुपये? जानें पूरी जानकारी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने से योजना की बढ़ी हुई किस्त उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार 1250 रुपये आएंगे या 1500 रुपये? और किस तारीख को पैसे मिलेंगे? आइए जानते हैं। पैसे किस दिन आएंगे खाते में? अब तक कितना पैसा महिलाओं को मिला? योजना से क्या फायदा?

Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को सीएम मोहन यादव का तोहफा: 1500 रुपए की राशि का ऐलान

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार और भी खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को रक्षाबंधन पर 1500 रुपए देने का बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत अब हर पात्र बहन को 1250 रुपए के बजाय 1500 रुपए मिलेंगे। यानी रक्षाबंधन पर बहनों को अतिरिक्त 250 रुपए की सौगात दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने इस घोषणा को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह तोहफा प्रदेश की लाड़ली बहनों को समर्पित है, ताकि वे रक्षाबंधन का पर्व और भी उल्लास के साथ मना सकें। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना राज्य की महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार हर माह महिलाओं के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर कर रही है। अब रक्षाबंधन जैसे खास अवसर पर अतिरिक्त राशि देकर सरकार ने बहनों को विशेष खुशी देने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्यप्रदेश को अगले पांच सालों में विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य की हर बहन आत्मनिर्भर बने और खुशहाल जीवन जिए। लाड़ली बहना योजना हमारी इसी सोच का हिस्सा है। रक्षाबंधन पर यह अतिरिक्त राशि हमारी बहनों के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।” सीएम का बरेली दौरा और तिरंगा यात्रा में जोश लाड़ली बहना योजना की यह घोषणा पचमढ़ी में बीजेपी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव रायसेन जिले के बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में जबरदस्त जनउत्साह देखने को मिला। रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा की और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लाड़ली बहनों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Ladli Behna Yojana 25th Kist: अब 16 जून को खातों में आएंगे ₹1250, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे चेक करें स्टेटस?

भोपाल – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana 25th Kist: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जबलपुर में 13 जून को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त 16 जून 2025 से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। करीब 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को ₹1250 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो अगले 24 से 48 घंटों में सभी खातों में पहुंच जाएगी। लाड़ली बहना योजना क्या है? लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक प्रमुख सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब, जरूरतमंद और मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 24 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं और 25वीं किस्त 16 जून को आएगी। लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं: Ladli Behna Yojana 25th Kist Status कैसे चेक करें? अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: अगर आप लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, तो 16 जून 2025 से अपने खाते की जांच जरूर करें। सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि 25वीं किस्त की राशि निर्धारित तिथि से ही ट्रांसफर होगी। अपने बैंक खाते को डीबीटी से लिंक रखें और आधार अपडेट करवा लें, जिससे कोई भी भुगतान अटकने की संभावना न रहे।

Ladli Behna yojana: 10 तारीख निकलने के बाद भी नहीं आई 23वीं किस्त, कांग्रेस ने उठाए सरकार पर सवाल

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। योजना के तहत हर माह की 10 तारीख को लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाती रही है, लेकिन इस बार 11 अप्रैल गुजर जाने के बाद भी अब तक महिलाओं के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। इस देरी को लेकर महिलाओं के बीच बेचैनी बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। जीतू पटवारी का हमला: सरकार की नीयत पर उठाया सवालप्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा— “लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखने को मिलते थे, लिखा रहता था, ‘लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है!’ लेकिन, इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए! क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?” पटवारी ने आगे लिखा कि सरकार विधानसभा में साफ कर चुकी है कि ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 प्रतिमाह तक नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकीं 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं, जबकि 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटाए गए हैं। फिर उठाई मांग: आयु सीमा घटाएं, ₹3000 करें भुगतानपटवारी ने मांग की है कि लाभार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष की जाए और 60 वर्ष की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 65 किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें पुनः जोड़ा जाए और तत्काल ₹3000 प्रतिमाह भुगतान शुरू किया जाए। सरकार की चुप्पी से बढ़ी चिंताराज्य सरकार की ओर से अभी तक किस्त में देरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हर महीने नियमित रूप से मिलने वाली राशि न मिलने से महिलाओं के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 Ladli Behna Yojana : नहीं बढ़ेगी राशि, नए पंजीयन पर भी रोक! जानें पूरी डिटेल  

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा में बुधवार को पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि योजना के तहत न तो महिलाओं को दी जाने वाली राशि बढ़ेगी और न ही नए पंजीयन शुरू किए जाएंगे। हालांकि, सरकार को नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।    नहीं बढ़ेगी लाड़ली बहनों की राशि   योजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 1250 रुपये की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जा सकती है, लेकिन विधानसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, फिलहाल सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। 2025-26 के बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।   नए पंजीयन फिलहाल नहीं होंगे शुरू   सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि फिलहाल लाड़ली बहना योजना में नए पंजीयन शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वर्तमान में 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन नए लाभार्थियों को जोड़ने की कोई योजना नहीं है।   तीन लाख महिलाओं के नाम हटे   विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद योजना से हटाए गए हैं। इसके अलावा, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3,19,991 महिलाओं के नाम स्वत: पोर्टल से हटा दिए गए हैं।  सरकार ने क्या कहा   सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना के तहत न तो लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा और न ही दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी। हालांकि, सरकार लगातार आ रहे नए पंजीयन के प्रस्तावों पर विचार कर रही है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।