ladli behna yojana: मध्य प्रदेश में बढ़ी लाडली बहना योजना की राशि: अब हर महिला को मिलेंगे 1500 रुपये, जानें पूरी जानकारी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। ladli behna yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने ‘लाडली बहना योजना’ के तहत मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का फैसला किया है।अब राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इस महीने से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस वृद्धि से सरकार पर 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना का कुल अनुमानित खर्च बढ़कर 20,450.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 12 नवंबर से शुरू होगा बढ़ी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी जिले में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि का भुगतान शुभारंभ करेंगे।सरकारी बयान के मुताबिक, सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सीएम यादव ने पहले ही 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में संकेत दिया था कि भाईदूज और दिवाली के अवसर पर महिलाएं खुशखबरी सुनेंगी, क्योंकि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई थी योजना की शुरुआत लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। बाद में सितंबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था। इस योजना को महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है और 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत में इसकी अहम भूमिका बताई जाती है। क्या है लाडली बहना योजना का उद्देश्य ‘लाडली बहना योजना’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है।इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की योग्य महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।

Ladli Behna Yojana 25th Kist: अब 16 जून को खातों में आएंगे ₹1250, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे चेक करें स्टेटस?

भोपाल – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana 25th Kist: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जबलपुर में 13 जून को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त 16 जून 2025 से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। करीब 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को ₹1250 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो अगले 24 से 48 घंटों में सभी खातों में पहुंच जाएगी। लाड़ली बहना योजना क्या है? लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक प्रमुख सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब, जरूरतमंद और मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 24 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं और 25वीं किस्त 16 जून को आएगी। लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं: Ladli Behna Yojana 25th Kist Status कैसे चेक करें? अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: अगर आप लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, तो 16 जून 2025 से अपने खाते की जांच जरूर करें। सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि 25वीं किस्त की राशि निर्धारित तिथि से ही ट्रांसफर होगी। अपने बैंक खाते को डीबीटी से लिंक रखें और आधार अपडेट करवा लें, जिससे कोई भी भुगतान अटकने की संभावना न रहे।

Ladli Behna Yojana Kist June 2025: लाड़ली बहनों को जून की 25वीं किस्त का इंतजार: क्या इस बार 16 जून से पहले आएंगे 1250 रुपये?

भोपाल पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana Kist June 2025: मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को जून 2025 की 25वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। अब सवाल यह है कि जून महीने में यह रकम कब ट्रांसफर होगी? कब आएगी जून की किस्त? पिछले महीनों की तरह इस बार भी किस्त 15 से 16 जून के बीच आने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल में 16 तारीख और मई में 15 तारीख को किस्त जारी की गई थी। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जून की किस्त भी 16 जून से पहले महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार ने नहीं की तारीख की आधिकारिक घोषणा अब तक मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 25वीं किस्त की कोई निर्धारित तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि, योजना से जुड़ी प्रक्रिया और बीते महीनों के ट्रेंड को देखते हुए यही माना जा रहा है कि किस्त 10 से 16 जून के बीच कभी भी जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मई की किस्त सीधी से की थी जारी पिछली बार की तरह इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसी कार्यक्रम के माध्यम से किस्त जारी कर सकते हैं। मई में उन्होंने सीधी जिले के मझौली से लाड़ली बहनों को किस्त की सौगात दी थी और लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी किया था। लाड़ली बहना योजना से अब तक 1.27 करोड़ महिलाओं को लाभ मध्यप्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रमुख योजना लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये की सहायता राशि पात्र महिलाओं के खातों में दी जाती है। इस योजना से राज्य की 1.27 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।