MP News: लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त: इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आ सकते हैं ₹1500, सामने आया बड़ा अपडेट

MP News: लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड के मेहगांव से 38वीं किस्त जारी कर सकते हैं। जानें पूरी जानकारी। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रही महिलाओं को जल्द ही उनके बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि मिल सकती है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के मेहगांव से योजना की अगली किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कब आएगी? ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 12 जुलाई को भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का अंतरण कर सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम मेहगांव की गल्ला मंडी में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन भी कर सकते हैं। हर महीने मिलते हैं 1500 रुपये मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। प्रशासन ने शुरू की तैयारियां मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए भिंड जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है और संभावित रूट का निरीक्षण कर रहा है। दंदरौआ धाम जाने की भी संभावना सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने भिंड दौरे के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम भी जा सकते हैं। यहां प्रस्तावित अस्पताल के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी संभावित बताया जा रहा है। हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर भी अभी अंतिम आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। महिलाएं क्या रखें ध्यान? 38वीं किस्त का लाभ पाने के लिए लाभार्थी महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि—

MP News: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त कब आएगी? 1500 या 3000 रुपये, जानें ताजा अपडेट

MP News: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त को लेकर महिलाओं को इंतजार है। जानिए मार्च में कब आ सकती है अगली किस्त, 1500 या 3000 रुपये मिलेंगे और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। फिलहाल महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जा रही है। अब प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह किस्त कब आएगी और इसमें 1500 रुपये मिलेंगे या 3000 रुपये। मार्च के दूसरे सप्ताह में आ सकती है 34वीं किस्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछली किस्तों की तरह ही सरकार सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि ट्रांसफर करेगी। 1500 या 3000 रुपये आएंगे खाते में? लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है।मुख्यमंत्री मोहन यादव कई मंचों पर यह कह चुके हैं कि भविष्य में योजना की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से किस्त बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना है कि अभी महिलाओं को 1500 रुपये की ही किस्त मिले। योजना का उद्देश्य क्या है? लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही योजना के जरिए महिलाओं को— जैसे लक्ष्यों को मजबूत करना है। लाडली बहना योजना का फॉर्म कैसे भरें? अगर कोई महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो वह इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती है— इसी एप्लीकेशन नंबर के जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें— इसके बाद आप अपने खाते में आई किस्त और आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। अगर चाहें तो अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर भी स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं।

0%