MP News: लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड के मेहगांव से 38वीं किस्त जारी कर सकते हैं। जानें पूरी जानकारी।
भोपाल- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रही महिलाओं को जल्द ही उनके बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि मिल सकती है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के मेहगांव से योजना की अगली किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कब आएगी?

ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 12 जुलाई को भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का अंतरण कर सकते हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम मेहगांव की गल्ला मंडी में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन भी कर सकते हैं।
हर महीने मिलते हैं 1500 रुपये
मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए भिंड जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है और संभावित रूट का निरीक्षण कर रहा है।
दंदरौआ धाम जाने की भी संभावना
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने भिंड दौरे के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम भी जा सकते हैं। यहां प्रस्तावित अस्पताल के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी संभावित बताया जा रहा है। हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर भी अभी अंतिम आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
महिलाएं क्या रखें ध्यान?
38वीं किस्त का लाभ पाने के लिए लाभार्थी महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि—
- बैंक खाता सक्रिय हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक हो।
- डीबीटी (DBT) सुविधा चालू हो।
- योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट हों।
Latest News
- रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को अंतिम विदाई, बेटे-पौत्रों ने दी मुखाग्नि, शोक सभा में उमड़े गणमान्यजन
- Ratlam News: रतलाम में किन्नरों को अगवा कर मारपीट का मामला, पूनम जान समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी पहुंचे जेल
- Ratlam News: रतलाम में मिठाई खाने के बाद ढाई साल के मासूम की मौत, माता-पिता की हालत बिगड़ी; जावरा में दुकान पर हंगाम