📖 1 min read
भोपाल- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने से योजना की बढ़ी हुई किस्त उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार 1250 रुपये आएंगे या 1500 रुपये? और किस तारीख को पैसे मिलेंगे? आइए जानते हैं।

पैसे किस दिन आएंगे खाते में?
- आखिरी 29वीं किस्त 12 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी।
- अनुमान है कि नवंबर की बढ़ी हुई 30वीं किस्त 10 से 15 नवंबर के बीच ट्रांसफर होगी।
- इस किस्त में कुल ₹1500 रुपये प्रति लाभार्थी आएंगे।
अब तक कितना पैसा महिलाओं को मिला?

- जून 2023 से अब तक 29 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
- कुल लगभग ₹45,000 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए।
- आखिरी किस्त में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 करोड़ 26 हजार बहनों के खातों में ₹1541 करोड़ भेजे थे।
- रक्षाबंधन पर एक विशेष उपहार के रूप में ₹250 अतिरिक्त राशि भी दी गई थी।
योजना से क्या फायदा?
- महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन की ताकत मिली।
- घर की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई और त्योहारों तक, बहनों के खर्चों में आसानी हुई।
- यह राशि आगे भी हर महीने इसी तरह जारी रहेगी, जब तक सरकार कोई नया निर्णय नहीं लेती।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए