रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी और एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

मुख्य बिंदु:
– 32 स्थाई वारंट और 127 गिरफ्तारी वारंट तामील

– जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी गुंडों की सख्त जांच
– ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान
– रात्रि में बेवजह घूमने वालों को दी गई सख्त हिदायत
कैसे चला पुलिस का अभियान?
पुलिस महानिदेशक, भोपाल के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिलेभर में कांबिंग गश्त का नेतृत्व किया। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह भूरिया समेत जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने पुलिस बल को आवश्यक निर्देश देकर कांबिंग गश्त के लिए रवाना किया। इसके बाद अनुभागीय पुलिस अधिकारियों सीएसपी और एसडीओपी ने अपने-अपने क्षेत्र में बल की ब्रीफिंग कर गश्त शुरू की।
अभियान के दौरान क्या हुआ?
– लंबे समय से फरार 32 स्थाई वारंटियों और 127 गिरफ्तारी वारंट की तामील कराई गई
– हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर और निगरानी गुंडों की चेकिंग की गई
– ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी ली गई
– रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालों को समझाइश देकर घर भेजा गया
रतलाम पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान और भी प्रभावी बनाया जाएगा ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल