रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: अहमदाबाद में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के स्टोर विभाग में कार्यरत हिमाल गुसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।

हिमाल गुसेन की इस उपलब्धि से रतलाम मंडल और पश्चिम रेलवे को गौरव की अनुभूति हुई है। उनकी सफलता पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी और मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद हरीश चांदवानी उपस्थित रहे।

हिमाल गुसेन की उपलब्धि पर गर्व
शतरंज प्रतियोगिता में उनकी यह सफलता न केवल रेलवे खेल जगत के लिए बल्कि रतलाम मंडल के लिए भी प्रेरणादायक है। उनका यह पदक आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल