रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत कमेड गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते यह विवाद दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी पहचान लाल सिंह के रूप में हुई है। हमले का आरोप वली मोहम्मद पर लगाया गया है, जिसे लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव की भी खबर है। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
घटनास्थल पर एडिशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पटनवाला, एसपी अमित कुमार सहित जिला प्रशासन की टीम ADM डॉ शालिनी श्रीवास्तव, SDM ग्रामीण विवेक सोनकर और तहसीलदार पिंकी साठे भी पहुंचे। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है|

रतलाम नगर निगम से बुलाई गई दमकल वाहन की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आरोपी की तलाश और उपद्रवियों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल