रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम द्वारा समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने एवं समाजहितैषी कार्यक्रमों के संचालन की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर श्री नरवरसिंह गुर्जर, पिता श्री बहादुर सिंह गुर्जर (निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील आलोट) को आलोट तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि श्री नरवरसिंह गुर्जर से अपेक्षा है कि वे समाज को संगठित करने, सामाजिक एकत्रिकरण को बढ़ावा देने एवं समाजहित के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे। समाज ने उन पर विश्वास जताया है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज की एकजुटता और प्रगति के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
गुर्जर समाज द्वारा यह नियुक्ति समाज में नई ऊर्जा और दिशा देने की मंशा के साथ की गई है, जिससे सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रियता के साथ संचालित किया जा सके।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल